Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रिंस विलियम और हैरी के रास्ते होंगे अलग

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने

07:52 PM Feb 17, 2019 IST | Desk Team

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने अपने शाही कर्तव्यों और परमार्थ कार्यों के निर्वहन के लिए स्वतंत्र रास्ते अपनाने की कोशिश कर रहें हैं।

‘संडे टाइम्स’ के अनुसार दरबारियों को उम्मीद है कि औपचारिक रूप से स्टाफ अलग होने से दोनों भाइयों और केट मिडलटन और मेगन मर्केल के बीच हालिया तनाव कम हो सकते हैं।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट हुई हैक, भारत पर लगाया इल्जाम

उम्मीद की जा रही है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते राजकुमार हैरी के पहले बच्चे के जन्म से दोनों के अलग-अलग ‘दरबार’ बन जाएंगे। यह अप्रैल या मई में अंजाम पा सकता है।

अब तक दोनों राजकुमार को संयुक्त राजघराने के रूप में जाना जाता था लेकिन अब वे अपने लिए अधिक विशिष्ट भूमिकाओं का निर्माण करेंगे।

दोनों भाइयों के स्टाफ और संचार टीम अलग होंगे। यह कदम उनके परमार्थ कार्यों और शाही कर्तव्यों में स्वतंत्र मार्ग अपनाने में मददगार होगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article