Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धोनी ने दिया टीम इंडिया को 'गुरू मंत्र'

NULL

09:26 AM May 29, 2017 IST | Desk Team

NULL

चैंपियंस ट्रॉफी की जंग शुरू हो गई है, टीम इंडिया पहली बार विराट कोहली के नेतृत्व में आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है। विराट के लिए यह एक बड़ा चैलेंज होगा। लेकिन कोहली के लिए राहत वाली बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ है। जो समय-समय पर उनकी मदद करते रहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, महेंद्र सिंह धोनी लगातार विराट कोहली की मदद कर रहे थे। प्रैक्टिस मैच से पहले टीम मीटिंग में टीम को संबोधित करने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को गुरू मंत्र दिया। साथ ही मैच के दौरान भी धोनी कोहली की फील्डिंग लगाने में मदद करते रहे।

Advertisement

भारत ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बनाये। कप्तान विराट कोहली (52) धोनी (17) के साथ क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने 40 और रहाणे ने 7 रनों की पारी खेली, जबकि दिनेश कार्तिक खाते खोले बिना ही वापस लौट गए। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 38.4 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ल्यूक रोन्ची ने 66 और जेम्स नीशाम ने 46 रन बनाए। मो. शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट लिए।

Advertisement
Next Article