Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका और निक की लाड़ली बेटी का नाम आया सामने, संस्कृत और लैटिन भाषा के शब्दों को मिलाकर रखा है नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा जितनी कमाल की अदाकारा है उतनी ही ज्यादा खूबसूरत है। बॉलीवुड की डिवा प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उस वक़्त प्रियंका ने बेटी के जन्म की असल डेट नहीं बताई थी।

11:31 AM Apr 21, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा जितनी कमाल की अदाकारा है उतनी ही ज्यादा खूबसूरत है। बॉलीवुड की डिवा प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उस वक़्त प्रियंका ने बेटी के जन्म की असल डेट नहीं बताई थी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके हॉलीवुड सिंगर एक्टर हस्बैंड ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।  साथ ही साथ उनकी बेटी की बर्थ डेट भी सामने आ गयी है। आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इसी साल जनवरी में अपने फैंस और वेल विशेर्स को ये खबर दी थी की उन्होंने सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया है। 
Advertisement
 बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने  वाली प्रियंका चोपड़ा जितनी कमाल की अदाकारा है उतनी ही ज्यादा खूबसूरत है। बॉलीवुड की डिवा प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया है।  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।  उस वक़्त प्रियंका ने बेटी के जन्म की असल डेट नहीं बताई थी।
अब जोनस और चोपड़ा फॅमिली ने मिलकर बेटी का नामकरण किया है और फैंस के साथ शेयर भी किया है।  बताया जा रहा है की प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम ‘मालती मेरी चोपड़ा जोनास’ रखा है। आपको बता दे की बेटी का नाम ‘मालती मेरी’ है और उसके सरनेम में माँ प्रियंका का सरनेम चोपड़ा और पिता निक का सरनेम  जोनस रखा गया है। 
प्रियंका की बेटी का नाम संस्कृत और लैटिन भाषा को मिलकर रखा गया है।  ‘मालती’ एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब होता है चाँद की रौशनी और ‘मेरी’ लैटिन भाषा का शब्द है जिसका मतलब है समुन्दर का सितारा। बताया जा रहा है की प्रियंका की बेटी ने 15 जनवरी को इस दुनिया में कदम रखा था। 
बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका अब माँ बन गयी है और उनकी अब ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ गयी।  लिल्ली सिंह के एक शो में उन्होंने बेटी की पर परवरिश पर बात करते हुए कहा था की वह अपनी बेटी पर किसी तरह का प्रेशर या अपनी उमीदो का बोझ नहीं डालना चाहती। 
अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए पीसी ने एक बार बताया था की वह एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थी लेकिन मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्हें फिल्मे ऑफर होने लगी और उन्होंने फिली दुनिया में काम करना शुरू कर दिया।  लेकिन पीसी यही तक नहीं रुकी उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन की जगह पाई बल्कि हॉलीवुड में भी वह आज एक जाना माना चेहरा है। 
Advertisement
Next Article