Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका और राहुल गांधी आज वायनाड में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगी।

01:07 AM Nov 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सांसद बनने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका का यह पहला दौरा है। प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

नीलांबुर और एरानाड में होगा स्वागत कार्यक्रम

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के पांच साल बाद जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी यात्रा शुरू करते हुए प्रियंका ने बृहस्पतिवार को संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह जनसभा शनिवार दोपहर को कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद नीलांबुर के कुरुलाई, वंदूर और एरानाड के एडन्ना में क्रमश: दोपहर 2:15 बजे, 3:30 बजे और 4:30 बजे तक उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वायनाड चुनाव में प्रियंका ने राहुल गांधी को पिछे छोड़ा

प्रियंका गांधी ने 20 नवंबर को हुए वायनाड लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत कर संसद पहुंची हैं। उपचुनाव में उन्होंने कुल 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया। इस सीट पर राहुल गांधी का जीत का अंतर कुल 3,64,422 वोटों का था।

Advertisement
Next Article