Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Priyanka Chopra भी हुई Deepfake Video की शिकार, Rashmika-Alia के बाद ऐसा हुआ देसी गर्ल का हाल

02:33 PM Dec 06, 2023 IST | Ekta Tripathi

सोशल मीडिया आज के समय में जितना उपयोगी हैं उतना ही ज्यादा खतरनाक भी साबित होता हुआ दिखाई देता हैं। ये एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जो आपको रातों-रात चमका भी सकता हैं साथ ही रातों-रात आपको गिरा भी सकता हैं। दरअसल इस तरह की बातें हम इसलिए कर रहे हैं क्यों की सोशल मीडिया पर इस वक़्त कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा हैं। आपने बॉलीवुड स्टार्स की डीपफेक वीडियो के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसे में अब इस वीडियो चपेट में एक और एक्ट्रेस आ गयी हैं। जिसकी खबरे अब इंटरनेट पर धड़ले से वायरल हो रही हैं।

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कई लोग गलत उपयोग करके कभी किसी स्टार की फोटो, तो कभी किसी की आवाज को किसी मॉर्फ्ड कर देते हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका का चेहरा से तो नहीं छेड़छाड़ हुई है, लेकिन उनकी आवाज और शब्दों को AI की मदद से बदल दिया गया है। इस डीपफेक वीडियो में प्रियंका की आवाज और उनके द्वारा कही गयी बातों को एक फेक ब्रांड प्रमोशन के लिए बदल दिया गया है। इतना ही नहीं, फेक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सालाना इनकम भी बताते हुए नजर आ रही हैं।

डीपफेक वीडियो में वह कहती हैं, "मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म्स और गानों के अलावा मैंने कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट किया है"। इसके अलावा भी वह वीडियो में काफी कुछ कहती नजर आ रही हैं। हालांकि, जब आप प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको उनका लिपसिंक-आवाज से बिल्कुल अलग दिखाई देगा।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इस डीपफेक वीडियो की शिकार हो चुकी हैं। जहां इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रश्मिका मंदना (Rashmika mandana) का सामने आया था। जहां एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो पर कई बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन भी सामने आया था। जिन्होंने इस पर कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग की थी। उसके बाद बॉलीवुड की डीवा आलिया भट्ट(Alia bhatt) भी इसकी चपेट में आ चुकी हैं। जिनका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

बता दे की इस डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद कई स्टार्स ने टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर अपनी आवाज उठाई थी और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। हालांकि, इस इंसिडेंट के बाद कटरीना कैफ(katrina kaif) और काजोल(kajol) भी इसके शिकार बने। बीते दिनों आलिया भट्ट का भी एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसमें एक लड़की की जगह एक्ट्रेस के चेहरे को मॉर्फड करके लगा दिया गया था, जिसमें लड़की अजीब से जेश्चर करती हुई नजर आ रही थी। रश्मिका के साथ कुछ ऐसा ही देखें को मिला था।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article