टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज पर चढ़ निक जोनस के साथ किया ये काम, देखते ही चिल्लाने लगे लोग

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट किया। इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने पति निक जोनस को स्टेज पर सरेआम किस भी किया, जिसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12:38 PM Sep 25, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट किया। इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने पति निक जोनस को स्टेज पर सरेआम किस भी किया, जिसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड की देसी
गर्ल ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी एक्टिंग के दम पर नया मुकाम
हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका की फैन फॉलोइंग अब बॉलीवुड से हॉलीवुड तक फैल चुकी है
,
हर कोई अभिनेत्री का दीवाना है चाहें फिर वो
इंडियन हो या फिर विदेशी हर किसी की जुबान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम छाया रहता
है।

Advertisement

सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में ही रहती हैं और आए
दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर
देसी गर्ल के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं जो उनकी हर पोस्ट को इंटरनेट वर्ल्ड में
वायरल देते हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है
जिसमें वो अपने पति निक को खुलेआम स्टेज पर किस करती दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल
ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल  को होस्ट
किया था। इवेंट के दौरान अदाकारा ने पति निक जोनस 
को स्टेज पर किस भी किया
, जिसका क्लिप एक
फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि तीनों
जोनस ब्रदर्स स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। 
तभी जो जोनस, प्रियंका को
ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का अंबेसडर कहकर बुलाते हैं और इसके बाद निक कहते हैं
,
और मुझे उसे अपनी पत्नी कहने का सम्मान है। 

तो कृपया स्वागत करें प्रियंका चोपड़ा जोनस का।‘ निक ने बड़े ही गर्व के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाते हैं। निक के बुलाने पर प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर आती हैं जिसके बाद दोनों एक दूसरे
को किस करते है उन्हें ऐसे मिलते देख लोग भी उन्हें चीयर करने लगते हैं। निक के
बाद देसी गर्ल बाकि दोनों जोनस ब्रदर्स से भी मिलती हैं। उसके बाद वो सभी स्टेज से
नीचे चले जाते है। तभी स्टेज पर खड़ी प्रियंका ने कहती हैं कि-
मैं तुम लोगों को डिनर पर मिलती हूं।

निक और प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा
है। कपल के इस रोमांटिक अंदाज पर तो लोग जमकर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। ऐसा
पहली बार नहीं है अक्सर प्रियंका और निक की ऐसी कोजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
होती रहती हैं जिन्हें कपल के फैंस से ढेर सारा प्यार भी मिलता है।

Advertisement
Next Article