टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ईरानी महिलाओं के समर्थन में उतरी प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर ईरानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई अन्य रूपों का विरोध कर रही हैं।

11:02 AM Oct 07, 2022 IST | Desk Team

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर ईरानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई अन्य रूपों का विरोध कर रही हैं।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा
सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं जानी जाती है। एक्ट्रेस सभी तरह की मुद्दों पर अपनी
राय भी खुलकर रखती है। बता दें कि एक्ट्रेस ग्लोबल यूनिसेफ
गुडविल की एंबेसडर भी हैं। भारत में एक साल तक
किसानों का आंदोलन चला था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दें पर अपनी राय
रखते हुए किसानों के प्रति सहानभुति दिखाई दी थी। ऐसे कई मौकों पर एक्ट्रेस ने
अपनी राय रखी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर ईरान में चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन पर
अपनी राय रखते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है।

Advertisement

ईरान में महसा अमिनी की
मौत के बाद से महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब ये विरोध प्रदर्शन सिर्फ ईरान
तक ही सीमित नहीं रह गया है।
बल्कि दुनियाभर में ईरान की महिलाओं का समर्थन किया जा रहा
है। बता दें कि ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने महसा अमिनी को सही तरीके से हिजाब ना
पहनने की वजह से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद महसा अमिनी की मौत की खबर आई। पुलिस
का कहना है कि महसा की तबियत बिगड़ने से मौत हुई है। वहीं, लोगों का मानना है कि
महसा की जान मोरैलिटी पुलिस
के पीटने की वजह
से गई है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
ने अपने सोशल मीडिया पर ईरानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। प्रियंका ने
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं
और अपनी आवाज उठा रही हैं
, सार्वजनिक रूप से
अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई अन्य रूपों का विरोध कर रही हैं।

प्रियंका ने आगे लिखा कि,
ईरानी नैतिकता पुलिस ने इनके युवा जीवन को इतनी बेरहमी से छीन लिया वो भी उसके
हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए। जो आवाजें जबरदस्ती चुप्पी के बाद बोलती
हैं
, वे ज्वालामुखी की तरह फट
जाएंगी! और वे नहीं रुकेंगी और न ही दबेंगी।

एक्ट्रेस ने ईरानी महिलाओं
की तारीफ करते हुए लिखा कि मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से हैरान हूं। अपने
अधिकारों के लिए लड़ने के लिए और चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना
आसान नहीं है। लेकिन, आप साहसी महिलाएं
हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लोगों से इस विरोध
प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील की है।

Advertisement
Next Article