टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Priyanka Chopra ने पति निक संग लंदन में मनाई दिवाली, लाल साड़ी में लगी खूबसूरत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय लंदन में हैं, जहां उन्होंने पति निक जोनास के साथ अपने दोस्तों के लिए दिवाली डिनर का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

10:52 AM Nov 02, 2024 IST | Priya Mishra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय लंदन में हैं, जहां उन्होंने पति निक जोनास के साथ अपने दोस्तों के लिए दिवाली डिनर का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने विदेशी पति निक जोनास के साथ विदेश में जाकर बस गई हों, लेकिन दिल से वह देसी हैं। वह होली से लेकर करवा चौथ तक सभी भारतीय त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। इस बार हैलोवीन और दिवाली एक ही दिन पड़े, इसलिए अभिनेत्री ने इन दोनों त्योहारों को अपने परिवार के साथ शानदार तरीके से मनाया।

Advertisement

प्रियंका ने फैमिली के साथ मनाई दीवाली

प्रियंका चोपड़ा ने 1 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ पोज दे रही हैं। घर के प्रवेश द्वार पर भारतीय परंपरा के अनुसार रंगोली भी बनाई गई है और पूरा घर रोशनी से जगमगा रहा है।

एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो

एक तस्वीर में प्रियंका अपने झुमके दिखा रही हैं तो दूसरी में वह अपने पति और बेटी की तरफ जाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने दिवाली के दिन लंदन में समोसा चाट का भी लुत्फ उठाया और दिखाया कि वहां कितनी भीड़ थी। उन्होंने डाइनिंग एरिया की भी झलक दिखाई। एक तस्वीर में वह, निक और छोटी मालती फुलझड़ियां जलाते नजर आ रहे हैं। दिवाली पर लाल साड़ी में प्रियंका चोपड़ा किसी पटाखे से कम नहीं लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्रीन ज्वैलरी से स्टाइल किया। छोटी मालती लाल सलवार-सूट में अपनी मां के साथ ट्विनिंग कर रही थीं। वहीं उनके पति निक जोनस सफेद कुर्ता-पायजामा में अच्छे लग रहे थे।

दीवाली के साथ मनाया हैलोवीन

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के साथ हैलोवीन भी मनाया। एक्ट्रेस ने हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने घर को हैलोवीन थीम के हिसाब से सजाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “परफेक्ट दिवाली (दिवाली हैलोवीन)।”

Advertisement
Next Article