Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल की शूटिंग की खत्म, सेट पर निक से मिली कार चलाते वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी हो गई है। इस शॉर्ट क्लिप में पीसी ने अपनी सिटाडेल शूटिंग की तमाम हसीन झलकियों को शामिल किया है।

05:31 PM Jun 19, 2022 IST | Desk Team

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी हो गई है। इस शॉर्ट क्लिप में पीसी ने अपनी सिटाडेल शूटिंग की तमाम हसीन झलकियों को शामिल किया है।

देसी गर्ल प्रियंका
चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी
अपकमिंग वेब
सीरीज
सिटाडेल को लेकर
लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी सेट से अपनी कुछ तस्वीरें और
वीडियो फैंस के साथ शेयर करती थी। जिसे देखने के बाद कई बार तो एक्ट्रेस के फैंस
घबरा भी जाते थे। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस उनकी
हर पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं उनकी हर पोस्ट चंद घंटों में इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती हैं।
एक्ट्रेस ने भले ही अब बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर लिया हो लेकिन उनकी फैन
फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। देसी गर्ल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति निक से तोहफे में मिली लग्जरी कार को चलाती
दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसके
जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी हो गई है।
इस शॉर्ट क्लिप में पीसी ने अपनी सिटाडेल शूटिंग की तमाम हसीन झलकियों को शामिल
किया है
, जिससे उन्हें सेट पर खुशी और अपनापन महसूस होता था। इस
वीडियो में सबसे पहले सेट पर प्रियंका का वेलकम होते हुए दिखाई दे रहा है।
प्रियंका रेड ड्रेस में फूलों का गुलदस्ता रिसीव करती नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘और आखिरकार ये शूटिंग खत्म हो गई, इस हैवी टास्क को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को
धन्यवाद
, धन्यवाद अटलांटा..अगली
बार फिर मिलते हैं।
वीडियो में आप देख सकते है
कि
प्रियंका निक की दी हुई
कार में सेट पर पहुंचती हैं। इस दौरान कार में एक्ट्रेस के साथ उनकी पेट डॉग
डियाना भी नजर आ रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात
करें तो प्रियंका के पास कई सारे हॉलीवुड प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। जिनसे में
एक
सिटाडेल की शूटिंग खत्म
पूरी हो चुकी है। इस स्पाई सीरीज में प्रियंका लीड रोल अदा में हैं। उनके साथ इस
सीरीज में एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे
, जिन्हें गेम्स ऑफ़ थ्रोंस में
देखा गया था।

इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्में एंडिंग थिंग्सऔर इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी भी अहम रोल में दिखाई
देने वाली हैं।
तो वहीं फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरामें भी देसी गर्ल अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अहम रोल में है।

Advertisement
Next Article