Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा को ढोल पर जबरदस्त भांगड़ा करता देख हैरान रह गए निक जोनस, वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर अपनी मैनेजर के लिए एक सरप्राइज पार्टी होस्ट की थी। जिसमें वह एक बार फिर अपने देसी रंग में रंगी नजर आ रही है। वीडियो में प्रियंका ढ़ोल पर भागड़ा करती दिख रही है।

03:30 PM May 24, 2022 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर अपनी मैनेजर के लिए एक सरप्राइज पार्टी होस्ट की थी। जिसमें वह एक बार फिर अपने देसी रंग में रंगी नजर आ रही है। वीडियो में प्रियंका ढ़ोल पर भागड़ा करती दिख रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद अपने पति निक जोनस के साथ
लॉस एंजिल्स में रह रही हैं। देसी गर्ल
प्रियंका विदेश में रहने के बावजूद अपनी संस्कृति से जुड़ी रहती है, जिसका नमूना
वक्त-वक्त देखने को मिलता रहता है। एक्ट्रेस की इन्हीं बातों की वजह से उनके देश–विदेश
में चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हर छोटी सी छोटी
चीज पर उनके फैंस अपनी नजरें लगाकर रखते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का लेटेस्ट
वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बार फिर अपने देसी रंग में रंगी नजर आ
रही है। वीडियो में प्रियंका ढ़ोल पर भागड़ा करती दिख रही है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर अपनी मैनेजर के लिए एक
सरप्राइज पार्टी होस्ट की थी। सबसे खास बात यह रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी मैनेजर
अंजुला आचार्य का बर्थडे बिल्कुल देसी स्टाइल में सेलिब्रेट किया। अब पार्टी की कई
सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें प्रियंका, निक और
उनके करीबी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

देसी गर्ल का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन क्लब से शेयर किया गया है।
वीडियो की शुरुआत में प्रियंका अपने हाथों में केक लिए आते दिखती है उनके पीछे
उनके पति निक जोनस में आते है। अभिनेत्री केक को टेबल पर रख भागड़ा करने लगती है
उन्हें देखकर उनकी मैनेजर भी आगे आती है और प्रियंका के साथ कदम से कदम मिलाने
लगती है। निक वहीं साइड में खड़े होकर उन दोनों को डांस करते देखने लगते है। तभी
ढ़ोल वाले भी आगे आकर और तेज ढ़ोल बजाने लगते है।

वीडियो में प्रियंका ग्रीन जंपसूट पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनकी मैनेजर
ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी हैं। ओलिव ग्रीन जैकेट और ग्रे पैंट में निक
जोनस हमेशा की तरह क्लासी और हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक
अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। वहीं देसी गर्ल के इस शानदार सरप्राइज से उनकी
मैनेजर अंजुला भी काफी खुश है।

अंजुला ने अपने
इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी और प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए
उनके लिए एक थैंक्यू नोट भी लिखा। अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
इस शानदार पार्टी के लिए प्रियंका को पर्याप्त धन्यवाद नहीं
दे सकती।
 

इसके साथ नोट में
उन्होंने लिखा
, “रौशनी! अपने नाम से कौन प्यार नहीं करता..
खासकर जब किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है जो अपनी स्वाभाविक रूप से
सुर्खियों में बैठता है. प्रियंका की वो रात
, मेरा पसंदीदा हिस्सा रहा
जिसे आपने मेरे लिए प्लान किया. वाह बेब! आप जो करती हैं और वह कैसे कर लेती हैं
? मैं उन सभी से बहुत प्रभावित हूं।

 

Advertisement
Next Article