Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पूल साइड पर सफ़ेद मोनोकिनी में निक के लिए पोज़ देती नजर आयी प्रियंका चोपड़ा, टस्कनी वीडियो किया शेयर

इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान अपने अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास से अपनी शानदार तस्वीरें खिंचवा रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें अपने फैन्स के साथ भी शेयर की हैं।

06:31 AM Jul 10, 2019 IST | Ujjwal Jain

इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान अपने अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास से अपनी शानदार तस्वीरें खिंचवा रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें अपने फैन्स के साथ भी शेयर की हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस अब अमेरिका में ही रहती है और भारत काफी कम आती है।  इतनी दूर होने के बावजूद कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब इनके बारे में सोशल मीडिया पर बातचीत न हो। इन दिनों एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियां बटोर रही है। 
Advertisement
इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान अपने अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास से अपनी शानदार तस्वीरें खिंचवा रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें अपने फैन्स के साथ भी शेयर की हैं। 
प्रियंका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह पूल किनारे सफेद मोनोकिनी में धूप का चश्मा लगाए और हाथ में कॉकटेल लिए नजर आ रही हैं। 
इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “छुट्टियों का सबसे अच्छा इस्तेमाल। पति फोटो ले रहे हैं। निक जोनस।” 
वहीं, निक जोनास ने भी प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर  की है, जिसमें वह टस्कनी में धूप का मजा उठा रहे हैं। 

बीते सप्ताह, निक और प्रियंका पेरिस में जो जोनास और सोफी टर्नर की दोबारा हुई शादी में शरीक हुए थे। इस दौरान भी प्रियंका के लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई थी। 
वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। 

बॉलीवुड के ऐसे 7 सितारे जिन्होंने डेब्यू तो धमाकेदार किया पर फिर भी नहीं मिली कामयाबी और शोहरत

Advertisement
Next Article