Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नी ब्रेस को देखकर फैंस हुआ परेशान, सबने पूछा एक ही सवाल !

एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा की तारीफ हो रही थी वहीँ उनके फैंस थोड़े चिंतित भी हो उठे। दरअसल इन तस्वीरों में प्रियंका के बाएं पैर पर काले रंग का नी ब्रेस बंधा हुआ था।

11:17 AM Jun 12, 2019 IST | Ujjwal Jain

एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा की तारीफ हो रही थी वहीँ उनके फैंस थोड़े चिंतित भी हो उठे। दरअसल इन तस्वीरों में प्रियंका के बाएं पैर पर काले रंग का नी ब्रेस बंधा हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग का अनुभव बेहद चुनौतीपूर्ण और शानदार था। अदाकारा के 2016 में हॉलीवुड का रुख करने के बाद यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। 
Advertisement
प्रियंका ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर रखी गई पार्टी की तस्वीरें शेयर की। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा , ‘‘ फिल्म की शूटिंग पूरी…। यह फिल्म कई मायने में मेरे लिए खास है। “
प्रियंका ने आगे लिखा,” केवल इसलिए नहीं कि यह सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला के साथ मेरी पहली हिंदी फिल्म है….बल्कि इसलिए भी कि मुझे एक चरित्र और एक सच्ची कहानी बयां करने का मौका मिला, जिसे बयां किए जाने की जरूरत थी।’’ 
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सफ़ेद रंग की मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है और साथ में प्रियंका ने पीले रंग के बूट्स पहने है। उनके इस शानदार लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी। 
लेकिन एक तरफ जहाँ प्रियंका की तारीफ हो रही थी वहीँ उनके फैंस थोड़े चिंतित भी हो उठे।  दरअसल इन तस्वीरों में प्रियंका के बाएं पैर पर काले रंग का नी ब्रेस बंधा हुआ था। इस नी ब्रेस को देखकर फैंस का यही सवाल था की उनके पैर में क्या हुआ है। 
अब प्रियंका ने नी ब्रेस क्यों पहना हुआ था इस बात का जवाब तो नहीं मिला पर इतना जरूर है की उनके फैंस उनकी बेहद फ़िक्र करते है। साथ ही आपको बता दें प्रियंका के मंगलसूत्र ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। 
फिल्म ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ आयशा चौधरी के माता-पिता की प्रेम कहानी है।आयशा में पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों संबंधी बीमारी) का पता लगा था। फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

अपने युवा प्रशंसक की अचानक मौत पर दुखी हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Next Article