Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी अजीबो-गरीब तस्वीर, एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा ये सवाल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपनी इंस्टा स्टोरी से अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका मुंह काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है जिसे देखकर अभिनेत्री के चाहने वालों को उनकी फिक्र सताने लगी है।

01:57 PM May 07, 2022 IST | Desk Team

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपनी इंस्टा स्टोरी से अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका मुंह काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है जिसे देखकर अभिनेत्री के चाहने वालों को उनकी फिक्र सताने लगी है।

बॉलीवुड की देसी
गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, पिछले काफी दिनों से
वह एक के बाद एक फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। फैंस भी
प्रियंका की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम के जरिए
ज्यादा से ज्यादा अपने फैंस से जुड़ी रहती है और उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी हर
अपडेट देती रहती हैं। देसी गर्ल ने इस बार अपनी इंस्टा स्टोरी से अपने फैंस को
हैरानी में डाल दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका मुंह
काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है जिसे देखकर अभिनेत्री के चाहने वालों को उनकी फिक्र
सताने लगी है।

Advertisement

दरअसल, प्रियंका
चोपड़ा जोनस ने हाल ही में
लॉस एंजिल्स के
एक डेंटिस्ट से
अपना डेंटल चेकअप करवाया
है। हालांकि एक्ट्रेस डेसिस्ट के पास जाने से काफी डरती है इसके बावजूद उन्होंने
वह डेंसिट के पास गई और अपने दांतों का ट्रीटमेंट भी करवाया। जिसकी एक झलक
उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस काफी परेशान और डरी हुई
नजर आ रही हैं इतना ही नहीं फोटो में उनकी भौहें सिकुड़ी हुई भी दिख रही है।

फोटो में आप देख
सकते है कि अदाकारा ने प्रोटेक्टिव गियर भी पहने हुए है जिसकी वजह से ट्रीटमेंट के
दौरान उनकी आंखे और नाक पूरी तरह से कवर दिख रहे है। फोटो के शेयर करने के साथ
प्रियंका ने प्रश्न बॉक्स जोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि मेरे
दिमाग में क्या चल रहा है
?  देसी गर्ल की ये
फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रही है जिसे देखकर उनके फैंस उन्हें लेकर परेशान
हो गए है।

बता दें कि साल 2018 में, प्रियंका ने अपनी फोटो पोस्ट की थी जिसमें वह डेंटल
चिकित्सक के चेक-अप करने के दौरान डरी हुई लग रही थी। अपनी फोटो के साथ अभिनेत्री
ने लिखा था
, “ओह! मुझे डेंटल
वर्क से नफरत है!
एक्ट्रेस के फैंस एक्ट्रेस
की फोटो पर अपने रिएक्शन दे रहे है। इसी तरह एक्ट्रेस अपने और अपने पति निक जोनस
के साथ अपनी डेली लाइफ के कुछ पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार पर्दे पर पिछले साल की
विज्ञान-फाई ब्लॉकबस्टर द मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स में एक छोटी भूमिका में देखा गया
था। इस समय एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है जिनमें हॉलीवुड
रोम-कॉम इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज सिटाडेल शामिल
हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी दिखाई देंगी
 

 

 

Advertisement
Next Article