W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत से लौटते ही Priyanka Chopra ने लुटाया बेटी पर प्यार, दोनों को प्यार से निहारते दिखे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और मालती उनकी गोद में नजर आ रही हैं। वो बेटी को गोद में उठाकर प्यार से पुचकारती दिख रही हैं, निक जोनास उनके बगल में लेटे हुए दोनों को प्यार से निहार रहे हैं।

04:16 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और मालती उनकी गोद में नजर आ रही हैं। वो बेटी को गोद में उठाकर प्यार से पुचकारती दिख रही हैं, निक जोनास उनके बगल में लेटे हुए दोनों को प्यार से निहार रहे हैं।

भारत से लौटते ही priyanka chopra ने लुटाया बेटी पर प्यार  दोनों को प्यार से निहारते दिखे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करती है।
हाल ही में वह इंडिया आई थी जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी
वहीं अब वो वापस अपने घर लौट गई है। भारत दौर के बाद अपने घर लौटने के बाद अपने
परिवार के साथ सुकून के पल बिता रही हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर
अपने चाहने वालों के साथ भी साझ की है जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसका कैप्शन में होम लिखा
है। फोटो में देसी गर्ल प्रियंका जमीन पर लेटी हुई हैं और उनकी गोद में उनकी बेटी मालती
दिखाई दे रही है। फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में पकड़े हुए पुचकारती दिख
रही हैं। वहीं अपनी प्रियंका के साइड में निक जोनस लेटे हुए बड़े प्यार से अपनी
बेटी और वाइफ को निहार रहे हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा
जोनस की ये फैमली फोटो फैंस को बहुत पंसद आ रही है और वो जमकर इस पर अपने रिएक्शन
भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, सो क्यूट। दूसरे यूजर ने लिखा, बेस्ट। तीसरे यूजर ने लिखा, निक की पोजिशन
बिल्कुल एक भारतीय पिता की तरह है। इसी तरह बाकि
फैंस ने भी प्रियंका और निक की फैमली फोटो पर ऐसे ही प्यार लुटाया है।

बता दे कि पिछली हफ्ते प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत आई थी। अपने इस दौरे की
शुरुआत में देसी गर्ल पहले मुंबई में कुछ इवेंट्स में शामिल हुई। वहीं उसके बाद वह
यूनिसेफ की गुडविल एंबेसेडर के रूप में उत्तर प्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों में गई
थीं। यूपी में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ
और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए प्रियंका ने लखनऊ का
दौरा किया था।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×