For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग लिपलॉक कर किया नए साल का आगाज़, वायरल हुई फोटो

नया साल शुरू हो गया है ऐसे में बॉलीवुड सितारों का ख़ास अंदाज़ फैंसको देखने को मिला। हर किसी ने अपने नए साल की शुरुआत बड़े ही ख़ास तरीके से की है। ऐसे में बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल की शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में की है।

01:10 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

नया साल शुरू हो गया है ऐसे में बॉलीवुड सितारों का ख़ास अंदाज़ फैंसको देखने को मिला। हर किसी ने अपने नए साल की शुरुआत बड़े ही ख़ास तरीके से की है। ऐसे में बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल की शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में की है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग लिपलॉक कर किया नए साल का आगाज़  वायरल हुई फोटो
नया साल शुरू हो गया है ऐसे में बॉलीवुड सितारों का ख़ास अंदाज़ फैंसको देखने को मिला। हर किसी ने अपने नए साल की शुरुआत बड़े ही ख़ास तरीके से की है। ऐसे में बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल की शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में की है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को किस करते हुए फोटो शेयर की है।
Advertisement
Advertisement
निक जोनस ने लिपलॉक की ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘My forever New Years Kiss’ निक जोनस ने इस कैप्शन के साथ एक हर्ट इमोजी बनाया है। शेयर किए जाने के बाद कुछ ही देर में फोटो वायरल हो गयी है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने नेट शर्ट पहनी हुई है और प्रियंका चोपड़ा सिल्क ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

फोटो पर प्रियंका और निक के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘तुम दोनों कितने कमाल के लग रहे हो।’ एक यूजर ने लिखा, ‘Awwwww तुम दोनों कितने क्यूट लग रहे हो।’ एक फीमेल फैन ने लिखा, ‘मैं हमेशा दुआ करती हूं कि काश मैं प्रियंका होती, तुम दोनों साथ में कितनी शानदार लग रही हो। हैप्पी न्यू ईयर। लव यू सो मच।’

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए साल 2021 बहुत शानदार रहा है। जहां निक जोनस अपने तमाम इवेंट्स में बिजी रहे वहीं प्रियंका चोपड़ा के पास भी प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं थी। उनके कुछ प्रोजेक्ट जहां रिलीज हो चुके हैं वहीं तमाम ऐसै हैं जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×