
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में प्रियंका जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी अपनी पर्सनल लाइफ में भी वह एक बेहद अच्छी पत्नी और एक बहुत अच्छी माँ भी हैं। एक्ट्रेस ये हुनर रखती हैं कि उन्हें कैसे अपने हस्बैंड निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) को टाइम देना हैं।
.jpg)
वह अपने बिजी शेड्यूल से अपनी फैमिली के लिए समय निकालकर यादगार पल एंजॉय करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि, उनकी पति निक के साथ शनिवार की पार्टी थोड़ी बोरिंग हो गई। जी हाँ...! बीती रात प्रियंका पति संग एक पार्टी में गयी थी जहा एन्जॉयमेंट की जगह उनके पल्ले बोरियत आ गई वो कैसे चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे ?
पति संग सैटर-डे नाईट एन्जॉय करने निकली प्रियंका
दरअसल, मम्मी-डैडी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस शनिवार की रात को एंजॉय करने के लिए घर से बाहर निकले और एक रेस्तरां में जा पहुंचे। इसका एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें बोर और थके हुए देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर प्रियंका ने लिखा, “जब मां और पापा शनिवार की रात को एंजॉय करने की कोशिश करते हैं.” इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने पति को टैग किया और हंसी वाली इमोजी बनाई। वीडियो पर प्रियंका के जेठ ने कैप्शन में लिखा, “मैं इसे महसूस करता हूं.”
निक और प्रियंका की हैं एक बेटी

प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी रचाई थी। जिसके पिछले साल 2022 में ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का दुनिया में स्वागत किया था जिसकी खबर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये दी थी। और अब एक्ट्रेस अच्छे से एक मां होने का फर्ज निभा रही हैं। बेटी के साथ घूमने से लेकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने तक, प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर मदर गोल्स क्रिएट करती नजर आती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का करियर

अब वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आने वाली हैं। ये ड्रामा सीरीज 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस लीड रोल में दिखेंगी और साथ ही वह नादिया का किरदार निभाएंगी। सीरीज में रिचर्ड मैडन भी लीड रोल में हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को मैट्रिक्स में देखा गया था जिसमे उनकी परफॉरमेंस लाजवाब थी।