Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

3 साल बाद होगी प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी, एक्ट्रेस ने किया वापिस इंडिया लौटने का ऐलान

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालो के लिए एक गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बेहद ही ज़रूरी जानकारी शेयर की है। आपको बता दे, अगर आप प्रियंका चोपड़ा से मिलना चाहते है तो वो अब मुमकिन हो सकता है।

12:34 PM Oct 31, 2022 IST | Desk Team

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालो के लिए एक गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बेहद ही ज़रूरी जानकारी शेयर की है। आपको बता दे, अगर आप प्रियंका चोपड़ा से मिलना चाहते है तो वो अब मुमकिन हो सकता है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालो के लिए एक गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बेहद ही ज़रूरी जानकारी शेयर की है। आपको बता दे, अगर आप प्रियंका चोपड़ा से मिलना चाहते है तो वो अब मुमकिन हो सकता है। वैसे तो प्रियंका कई सालो से विदेश में है और बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा रही है। 
Advertisement
आपको बता दे, प्रियंका इकलोती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड में भी बेशुमार कामयाबी हासिल की है। वो कही भी रहे लेकिन लोगो का प्यार उन तक हर जगह पहुंच ही जाता है। वही, एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के हर छोटे- बड़े अपडेट शेयर करती ही रहती है। बता दे, प्रियंका चोपड़ा की फैन फोल्लोविंग इतनी ज़्यादा है कि उनके सोशल मीडिया पर इसकी झलक सफाई दिखाई देती है। 
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्रांम पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जानी वाली इंडियन एक्ट्रेस है। ऐसे में अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर ही अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे वो काफी इमोशनल नज़र आ रही है। आपको बता दे, एक्ट्रेस इसलिए इमोशनल है क्योकि वो 3 साल बाद अपने देश यानी इंडिया लौट रही है। उन्होंने अपनी स्टोरी पर अपनी यूएसए से मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘फाइनली…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’
रिपोर्ट्स की माने तो, इस बार वो अपने देश अकेली नहीं आएंगी बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी साथ लेकर आने वाली हैं। आपको बता दे, ये मालती की पहली इंडिया विजिट होगी। ऐसे में फैंस ये खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए है। अब जो प्रियंका चोपड़ा के इंडियन फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे वो उन्हें देख पाएंगे।  
लंबे समय बाद अपने देश लौटने के एहसास से जितनी खुश प्रियंका चोपड़ा है, उतने ही खुश उनके फैंस भी नज़र आ रहे है। वही ये भी हो सकता है कि अब जब प्रियंका इंडिया लौट ही रही है, तो वो अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले ज़रा’ की शूटिंग भी शुरू कर दे। 
Advertisement
Next Article