फादर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास ससुर को खास अंदाज में किया विश और कहा कुछ ऐसा
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी सास डेनिस और ससुर केविन जोनास को अपनी बेटी की तरह प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
11:14 AM Jun 17, 2019 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल अमेरिकी एक्टर सिंगर निक जोनास से शादी की है और अब प्रियंका बन गयी है प्रियंका चोपड़ा जोनास। हाल ही में ये अफवाह भी उडी थी की प्रियंका की अपने ससुराल में बन नहीं रही है।
Advertisement

Advertisement
प्रियंका और निक की तरफ से इन बातों को सरासर अफवाह करार दिया गया और दोनों से साफ़ किया की ऐसा कुछ भी नहीं है और दोनों की शादीशुदा जिंदगी खूब अच्छी चल रही है।

हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी सास डेनिस और ससुर केविन जोनास को अपनी बेटी की तरह प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रविवार को फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपने ससुर के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। उसका कैप्शन था, फादर्स डे की शुभकामनाएं पापा केविन जोनास, मैं भाग्यशाली हूं जो आप और मां डेनिस जोनास मेरी जिंदगी में आए। मुझे अपनी बेटी की तरह प्यार करने के लिए आपका शुक्रिया। ढेर सारा प्यार, हैप्पी फादर्स डे।

प्रियंका ने अपने पॉप गायक पति निक जोनास से 2018 में दिसंबर में शादी की थी। इस जोड़े ने उमेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। अभिनेत्री ने इसके साथ ही अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर भी उनकी तस्वीर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।

Advertisement

Join Channel