Priyanka Chopra की लाडली मालती ने की पूजा, एक्ट्रेस के मंगलसूत्र ने खींच लिया ध्यान
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं, लेकिन वह वहां पर हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं।
प्रियंका हर साल अपने घर पर दिवाली की खास पूजा करती हैं, जिसकी फोटोज देख फैंस खुश हो जाते हैं। इस बार भी प्रियंका और निक ने दिवाली पूजा की और उनके साथ मालती मेरी ने भी अपने मम्मी पापा का साथ दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार संग ट्विनिंग करती दिख रही हैं। इन फोटोज में सभी ने एक जैसे ही कपड़े पहने हुए हैं।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका फ्लोरर साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं, तो निक ने कुर्ता पायजामा पहना है, जिस पर फ्लावर के प्रिंट है।
दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर पूजा रखी, इस पूजा में प्रियंका अपनी बेटी मालती मेरी और पति निक जोनस के साथ बैठीं, इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी आंखें बंद कर रखी है।
प्रियंका और निक ने दिवाली पूजा के दौरान ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाई। इस फोटो में एक्ट्रेस कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं, लेकिन निक की नजरें अपनी वाइफ प्रियंका पर हैं।
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ डांस करती नजर आ रही हैं और निक अपनी दोनों प्रिंसेस को देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हर फोटो काफी पसंद की जा रही हैं। लोग इन फोटो पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
इस फोटो में फैंस की नजर प्रियंका के मंगलसत्र पर अटक गई है, जो काफी ज्यादा यूनिक है, गोल्ड के बने एस मंगलसूत्र को हर किसी ने पसंद किया है।
फैंस का ध्यान मालती मेरी पर भी गया है, प्रियंका ने किसी भी फोटो में मालती का चेहरा नहीं दिखाया है,इस वजह से फैंस सवाल उठा रहे हैं।