Red Sea Film Festival में Priyanka Chopra का ग्लैमरस अंदाज, व्हाइट गाउन में छाई

प्रियंका चोपड़ा जोनास बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। जहां उन्हें उनके शानदार करियर, स्क्रीन और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

एक्ट्रेस ने अब इसकी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने कहा, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है, यह कहानी कहने का उत्सव है जो भाषा, सीमाओं और सांस्कृतिक विभाजनों से परे है।

प्रियंका ने आगे कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मनोरंजन की सार्वभौमिक शक्ति में लोगों को एकजुट करने की क्षमता है और मैं रेड सी टीम की सराहना करती हूं।

अभिनेत्री ने आगे कहा,अपने लगभग 25 साल के करियर पर नज़र डालते हुए, मुझे याद आता है कि मैं कितनी भाग्यशाली रही हूँ कि मैं ऐसी कहानियाँ कह पाई और उनमें योगदान दे पाई जो दृष्टिकोणों को चुनौती देती हैं।

बदलाव को प्रेरित करती हैं और हम सभी को जोड़ती हैं। यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि मुझे फ़िल्में बनाने से सबसे पहले क्यों प्यार हुआ।

रेड सी फ़िल्म फ़ाउंडेशन की प्रबंध निदेशक शिवानी पांड्या मल्होत्रा ने कहा,हर साल हम बदलाव लाने वालों और मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं और प्रियंका ऐसी शख्सियत हैं जो अपने शानदार करियर के दौरान ये दोनों ही चीज़ें कर चुकी हैं।

वह एक ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने उभरते फिल्म निर्माताओं के काम का समर्थन किया है और खुद भी निर्माण किया है।

प्रियंका चोपड़ा रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर पहुंचीं। जिसके साथ उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और उनका सेटल मेकअप हुआ था।

प्रियंका का ये अवतार अब सभी के होश उड़ा रहा है। फैन्स उनके लुक्स और कातिलाना अंदाज के दीवाने हो गए हैं। हर कोई कमेंट सेक्शन में देसी गर्ल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में एक्टिव हैं। वहीं बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।


Join Channel