For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी और सपा नेता डिंपल यादव आज प्रयागराज में कर सकते है संयुक्त रोड शो

03:15 AM May 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
lok sabha elections 2024  प्रियंका गांधी और सपा नेता डिंपल यादव आज प्रयागराज में कर सकते है संयुक्त रोड शो

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयां जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है।। प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट पर मदतान की तारीक नजदीक आने के साथ इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों की मांग होने लगी है। इंडिया गठबंधन की दो बड़े घटक कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी क स्थानीय इकाइयों ने अपने-अपने मुख्यालयों को उन स्टार प्रचारकों के नाम भेजे हैं, जिन्हें प्रयागराज बुलाना चाहते हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और सपा की डिंपल यादव के संयुक्त रोड शो करने की मांग की रही है। डिंपल यादव के रोड शो को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई जानकारी नही हैं, लेकिन कांग्रेसी प्रियंका गांधी के रोड शो की तैयारीयों में जुट गए है।

प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस के मुकुंद तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी का प्रयागराज में रोड शो लगभग तय है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि डिंपल यादव के भी रोड शो की मांग हो रही है। और यह भी चर्चा चल रही है कि प्रियंका और डिंपल एकसाथ रोड शो कर सकती हैं। प्रियंका गांधी का रोड शो प्रधानमंत्री के सभा स्थल से नजदीक होगा।

हालांकि, आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के काशी में 25 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। सभी चुनावी पार्टीयों ने अपना-अपना मोर्चा संभाल रखा है। लोकसभा चुनाव के लिए सभी जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। सभी पार्टीयों के कद्दावर नेता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ जिले की दोनों संसदीय सीटों पर प्रचार के लिए बसपा के कार्यकर्ताओं ने पांच स्टार प्रचारकों की मांग की है। इसके लिए जिला पदाधिकारी जल्द ही पार्टी नेतृत्व को सूची भेजेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष आरबी त्यागी ने बाताया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, मुनकाद अली, नौशाद अली को प्रचार के लिए बुलाने का अनुरोध करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×