For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमचाल के मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी

04:41 AM May 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
priyanka gandhi   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमचाल के मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी

Priyanka Gandhi: लोकसभा 2024 के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए मतदान 1 जून को होगा। वही, हिमाचल में लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टीयां चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। देश की दो प्रमुख पार्टीयां भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र की तरफ कूच किया है। आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कुल्लू दौरे पर आ रही हैं। यहां ढालपुर मैदान में प्रियंका गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट की अपील करेंगी।

कांग्रेस की तरफ से होने वाली चुनावी सभा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। ढालपुर खेल मैदान में प्रियंका गांधी का हेलिकॉप्टर उतरेगा। वहीं, खेल मैदान के साथ ढालपुर मुख्य मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 30 मई को कुल्लू दौरे पर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरकर रथ मैदान कुल्लू में गरजेंगे। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। रैली ग्राउंड के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सभी पार्टी के स्टार प्रचारक चुनाव को लेकर धुआंधार जनसंपर्क कर रहे है। अब यह देखना बाकी होगा कि आखिर कौन स्टार प्रचारक जनता को रिझाने में कामयाबी हासिल करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहली बार देवभूमि कुल्लू में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि, प्रिंयका की जनसभा के दौरान उनके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से लगाव रखती है और इससे पहले जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई तो उस दौरान भी वह हिमाचल और कुल्लू दौर पर आई थी। ऐसे में उनका ढालपुर में जोरदार स्वागत किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में जनसभा में शामिल होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×