टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में पूजा से की शुरुआत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की।

12:59 PM Mar 01, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा। 
Advertisement
प्रिंयका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और ‘‘ उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी।’’ 
राज्य में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने मंदिर आई हूं, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है।’’ 
इससे पहले प्रियंका ने अपने फेसबुक पेज पर असम में अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत कामाख्या मंदिर में दर्शन के साथ करने की जानकारी दी थी। 
Advertisement
Next Article