W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गाजा पर इजरायली हमलों से भड़की Priyanka Gandhi, मानवता के खिलाफ बताया

गाजा पर हमले को प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ

09:54 AM Mar 19, 2025 IST | Neha Singh

गाजा पर हमले को प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ

गाजा पर इजरायली हमलों से भड़की priyanka gandhi  मानवता के खिलाफ बताया

इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर किए गए हवाई हमले में 200 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा के घायल होने पर प्रियंका गांधी ने इसे मानवता के खिलाफ बताया है। उन्होंने इजरायल सरकार पर निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यह क्रूरता उनकी कमजोरियों और सच को छुपाने की कोशिश है।

Advertisement

इजरायल फिलिस्तीन युद्ध अभी शांत नहीं हुआ है। आज सुबह ही इजरायल ने फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर हवाई हमला किया। इस हमले में 200 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बता दें मृतकों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इजरायल के हमलों को मानवता के खिलाफ बताया है।

Advertisement

सच को छुपाने की कोशिश – प्रियंका

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, इजरायल सरकार के हाथों 400 से ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्या, जिनमें 130 से बच्चे भी शामिल थे, मानवता के खिलाफ अपराध है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इजरायल सरकार के क्रूर कृत्यों से ये जाहिर होता है कि उनके लिए मानवता को कोई मूल्य नहीं है। प्रियंका गांधी ने ये कहा कि चाहे पश्चिमी शक्तियां इजरायल के इन कृत्यों को स्वीकार करें या नहीं, लेकिन दुनिया के सभी नागरिक, बहुत से इजरायली भी है, इन अपराधों को देख रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल सरकार क्रूरता से उनकी कमजोरियों और सच को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

फिलिस्तीन को बताया बहादुर

प्रियंका गांधी ने इजरायल की सरकार को कायर करार देते हुए कहा कि ये व्यवहार और ज्यादा क्रूरता को उजागर करता है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इस संघर्ष में फिलिस्तीनी लोगों की बहादुरी की भी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन उनका जुनून और संघर्ष की भावना बरकरार है। अंत में प्रियंका ने ‘सत्यमेव जयते’ का जिक्र करते हुए इस संघर्ष की सच्चाई सामने लाने की बात कही।

Israel ने Gaza पर किया बड़ा हवाई हमला, 200 की मौत, 300 घायल

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×