Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP में Priyanka Gandhi के हाथ Congress की कमान ? 20 दिसंबर से पद यात्रा में हो सकती है शामिल

11:09 AM Dec 12, 2023 IST | Srishti Khatri
Priyanka Gandhi

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश (UP) में तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश में 20 दिसंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल हो सकती है। परिवर्तन यात्रा के जरिए प्रियंका UP  की राजनीति में ऐक्टिव नज़र आ सकती है।

हाइलाइट्स

ये पद यात्रा प्रदेश के नौ जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा। इस पदयात्रा के लिए 25 दिनों का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

इस जगह से शुरू होगी यात्रा

सूत्रों के मुताबिक Congress की पद यात्रा साहरनपुर के गंगोह से शुरू होगी। जिसके बाद ये बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद होते हुए सीतापुर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि Congress अपना स्थापना दिवस जनता के बीच मनाएगी। इस दौरान प्रदेश में बड़े स्तर पर कांग्रेस कार्यकरता शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ में हुई थी बैठक

बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। जिसमें यूपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर परिवर्तन पद यात्रा निकालने का सुझाव दिया गया था, पार्टी के तमाम नेताओं ने इस पर अपनी सहमति भी जताई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article