उप्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुरू की संगठन को मजबूत करने की कवायद
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।
05:13 PM Jul 02, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।
Advertisement
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ”चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें।’’
Advertisement
कांग्रेस जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार के शिविर में प्रियंका ने मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन किया। इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
Advertisement

Join Channel