Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका गांधी महागठबंधन के लिए साबित होगी गोल्डन कार्ड : तेजप्रताप

राजद के वरिठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि वह महागठबंधन के लिए गोल्डन कार्ड

09:32 PM Jan 23, 2019 IST | Desk Team

राजद के वरिठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि वह महागठबंधन के लिए गोल्डन कार्ड

राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के वरिठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि वह महागठबंधन के लिए गोल्डन कार्ड साबित होंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

तेजप्रताप ने कहा, ‘राजनीति की उन्हें बहुत अच्छी समझ है। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्श दिखता है।’ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए बेहतर है।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2021 में जातीय गणना कराने का निर्णय लिया है : सुशील मोदी 

जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका की नियुक्ति पर ट्वीट कर लिखा, ‘यह भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक है। हालांकि लोग उनके राजनीति में प्रवेश के समय, उनकी सटीक भूमिका और आवंटित पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार यह फैसला ले लिया। प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं।’

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस की महासचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर दिखती है।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रियंका पहले से ही कांग्रेस के भीतर सक्रिय और प्रभावशाली रही हैं, इसलिए उन्हें पार्टी में कोई पद दिए जाने का मामला बहुत महत्व नहीं रखता।

Advertisement
Advertisement
Next Article