प्रियंका गांधी आज लेंगी सांसद पद की शपथ, 30 से 1 दिसंबर तक करेंगी वायनाड का दौरा
केरल के वायनाड से उप चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद प्रियंका गांधी गुरुवार (28 नवंबर) को सांसद पद की शपथ लेंगी।
केरल के वायनाड से उप चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद प्रियंका गांधी गुरुवार (28 नवंबर) को सांसद पद की शपथ लेंगी। प्रियंका गांधी ने वायनाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीट पर जीत हासिल की। यह जीत न केवल उनके राजनीतिक करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी राहत की बात है। बुधवार को केरल कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को विनिंग सर्टिफिकेट लाकर दिया। वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को 2 लाख 11407 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। बीजेपी के उम्मीदवार नव्या हरिदास के खाते में 1 लाख 99939 वोट आए।
प्रियंका का दो दिवसीय वायनाड दौरा
प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण समारोह के बाद 30 और 1 दिसंबर को वायनाड का दौरा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ इस दौरान मौजूद रह सकते हैं। प्रियंका गांधी वायनाड में दो दिवसिए दौरे में सात रोड शो करेंगी। सभी विधानसभा सीटों पर वो रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी की शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहेंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। प्रियंका गांधी की जीत से पार्टी को उम्मीद है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और विपक्षी दलों के खिलाफ पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।
वायनाड उपचुनाव में प्रियंका की जीत
प्रियंका गांधी ने शनिवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया। 52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सत्यन मोकेरी को छह लाख से अधिक वोट हासिल करके हराया और अपने भाई राहुल गांधी को पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में सफलता दिलाई, जहां से उन्होंने 2019 के चुनावों के बाद से दो बार जीत हासिल की थी।