टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रियंका गांधी आज करेंगी छत्‍तीसगढ़ दौरा आज, पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

11:32 AM Oct 06, 2023 IST | Rakesh Kumar

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज (शुक्रवार) को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका कांकेर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

Advertisement

3 बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्य में कांग्रेस का दबदबा

प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में राज्य में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। इस चुनावी सभा के माध्यम ने प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन 

सीएम भूपेश बघेल भी आज कांकेर में आयोजित ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। सीएम इस समारोह में छत्तीसगढ़ में आदिवासी जनजीवन पर आधारित पुस्तिका-पुरखती कागजात और सामाजिक ताना-बाना का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर वे बस्तर मुक्ति संग्राम नामक तैयार की जा रही डाक्यूमेंट्री सीरीज का लोकार्पण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ भी करेंगे।

Advertisement
Next Article