टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रियंका ने पार्टी की यूपी चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली में यूपी कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

11:31 PM Feb 25, 2021 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली में यूपी कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली में यूपी कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। 
बैठक में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, धीरज गुर्जर और जुबैर अहमद मौजूद थे। 
घोषणापत्र समिति राज्य का दौरा करेगी और अंतिम दस्तावेज तैयार करने से पहले जनता से फीडबैक लेगी। इसे सार्वजनिक घोषणापत्र कहा जाएगा। प्रियंका गांधी ने जनसंपर्क समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। 
प्रियंका 27 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी जाने की योजना बना रही हैं। 
मंगलवार को, प्रियंका गांधी ने मथुरा में एक ‘किसान पंचायत’ को संबोधित किया था, जहां उन्होंने कहा था कि यह पवित्र भूमि लोगों के अहंकार को तोड़ने के लिए जानी जाती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article