W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रियंका का BJP पर हमला - उप्र में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़े, सरकार के पास कोई जवाब नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से, उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ जाने का खुलासा हुआ है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

04:05 PM Aug 26, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से, उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ जाने का खुलासा हुआ है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

प्रियंका का bjp पर हमला   उप्र में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़े  सरकार के पास कोई जवाब नहीं
Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से, उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ जाने का खुलासा हुआ है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
Advertisement
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कैग रिपोर्ट ने उप्र सरकार के कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर किए हैं। आखिर कब तक सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालेगी? उप्र की जनता के हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ गए और सरकार के पास कोई जवाब ही नहीं है।’’
Advertisement

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने बिजली के दाम को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 बार से अधिक बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?’’
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×