Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP में सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रियंका का तंज, कहा- भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह महीने तक रोक लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है।

06:58 PM May 28, 2021 IST | Desk Team

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह महीने तक रोक लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह महीने तक रोक लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है और उसकी यह नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
Advertisement
पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र सरकार तानाशाही पर उतारू है। उप्र के कर्मचारी संगठनों की तमाम मांगें लंबित हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में बहुतों को खोया है। सरकार उनके साथ बैठकर बात करने की बजाय प्रदेश में तीसरी बार एस्मा लगा रही है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अधीनस्थ लोक सेवाओं, प्राधिकरणों और निगमों समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह माह तक के लिये रोक लगा दी है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने लोक हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (यूपी-एस्मा)-1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं में हड़ताल करने पर छह माह के लिए रोक सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है।
Advertisement
Next Article