Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका ने चूड़ी बनाने वाली को भेजा उपहार से भरा बैग, दलित महिला के घर जाकर पी थी एक कप चाय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चूड़ी बनाने वाली दलित महिला सितारा जाटव को एक स्मार्ट फोन और उपहारों से भरा बैग भेजा है।

12:33 PM Jan 02, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चूड़ी बनाने वाली दलित महिला सितारा जाटव को एक स्मार्ट फोन और उपहारों से भरा बैग भेजा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चूड़ी बनाने वाली दलित महिला सितारा जाटव को एक स्मार्ट फोन और उपहारों से भरा बैग भेजा है। दरअसल वह पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उनके घर पर मिलने गई थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने शनिवार को सितारा के घर का दौरा किया और उन्हें उपहारों से भरा बैग दिया।
Advertisement
चूड़ी बनाने वाली दलित महिला के घर भेजा उपहारों से भरा बैग
इसमें एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन, उनकी तीन बेटियों के लिए कपड़े, एक ऊनी कंबल, प्रेशर कुकर और कुछ अन्य बर्तन थे। सितारा की उम्र 35 साल है। वह इन उपहारों को पाकर बहुत खुश हुई। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी नेता से उपहार मिलने की उम्मीद नहीं की थी। कुछ समय पहले प्रियंका गांधी ने तुर्किया गांव का दौरा किया था जहां वह सितारा के घर गई थी, तब सितारा ने प्रियंका के साथ अपनी मुश्किलें साझा कीं। प्रियंका ने सितारा के घर एक कप चाय पी थी।
‘शक्ति संवाद’ से पहले पहुंची थीं चूड़ी श्रमिक के घर 
प्रियंका वाड्रा 29 दिसंबर को सिरसागंज में ‘शक्ति संवाद’ से पहले अचानक नगला तुरकिया में रहने वाली अनुसूचित जाति की चूड़ी श्रमिक सितारा देवी के घर पहुंची थीं। उन्होंने सितारा के घर पानी पीया और खुद बनवाकर चाय पी। सितारा के साथ चूड़ी भी जोड़ी थी। प्रियंका ने सिरसागंज में संवाद कार्यक्रम के दौरान इस परिवार के हालात की वेदना भी जाहिर की थी। 

उत्तर प्रदेश : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं माता-पिता

Advertisement
Next Article