ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हादसे में मृत नवरीत सिंह के परिजन से मिलेंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान मारे गए नवरीत सिंह के परिजन से बृहस्पतिवार को रामपुर जा कर मुलाकात करेंगी।
11:20 PM Feb 03, 2021 IST | Shera Rajput
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान मारे गए नवरीत सिंह के परिजन से बृहस्पतिवार को रामपुर जा कर मुलाकात करेंगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बुधवार को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 को रामपुर जाकर नवरीत सिंह के परिजन से मिलेंगी और उन्हें सांत्वना देंगी।
गौरतलब है कि नवरीत सिंह की गत 26 जनवरी को नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।
Advertisement
Advertisement