टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चार लाख टन चीनी निर्यात की प्रक्रिया जारी : सरकार

अधिकारी ने कहा कि सरकार चीनी के निर्यात के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भी बातचीत कर रही है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

11:28 AM Jul 25, 2018 IST | Desk Team

अधिकारी ने कहा कि सरकार चीनी के निर्यात के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भी बातचीत कर रही है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

नई दिल्ली : देश से करीब चार लाख टन चीनी पश्चिम एशिया और श्रीलंका निर्यात करने को लेकर प्रक्रिया जारी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह कहा। सरकार ने मिलों को निर्यात पर 55 रुपये प्रति टन सब्सिडी देने की पेशकश की है। इसके लिये मिलों को चालू विपणन वर्ष 2017-18 (अक्तूबर-सितंबर) के दौरान 20 लाख टन चीनी निर्यात करने की जरूरत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 20 लाख टन चीनी में से 4,00,000 टन चीनी निर्यात को लेकर प्रक्रिया जारी है। ज्यादातर निर्यात महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से किया जा रहा है जो बंदरगाहों के करीब हैं। अधिकारी ने कहा कि सरकार चीनी के निर्यात के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भी बातचीत कर रही है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। चालू विपणन वर्ष में चीनी उत्पादन 3.22 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो इससे पूर्व वर्ष में 2.03 करोड़ टन था।

चीनी की घरेलू मांग 2.5 करोड़ टन अनुमानित है। सरकार ने मिलों से अतिरिक्त चीनी को खपाने तथा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने में मदद के लिये चीनी उद्योग को प्रोत्साहन देने के इरादे से कुछ उपायों की घोषणा की। इसके तहत चीनी पर निर्यात शुल्क को समाप्त कर दिया गया है जबकि आयात शुल्क दोगुना कर 100 प्रतिशत कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article