JNU की पहली महिला वाइस चांसलर बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी
प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को जेएनयू की नई वाइस चांसलर बनाया गया है। इसके साथ ही प्रोफेसर धूलिपुडी जेएनयू की पहली महिला कुलपति बन गयी हैं।
12:32 PM Feb 07, 2022 IST | Desk Team
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को अपनी नई कुलपति (Vice Chancellor) मिल गयी हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को जेएनयू की नई वाइस चांसलर बनाया गया है। इसके साथ ही प्रोफेसर धूलिपुडी जेएनयू की पहली महिला कुलपति बन गयी हैं। शांतिश्री धूलिपुडी फिलहाल सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं।
Advertisement
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी।” पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।
आईपी विवि, जेएनयू सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं करेंगे बहाल
जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूजीसी चेयरमैन पद के लिए तीन लोगों के नाम आगे चल रहे थे। इनमें एम जगदीश कुमार के अलावा पुणे यूनिर्सिटी के कुलपति प्रो. नितिन आर कर्मलकार और आईयूएसी निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय का नाम शामिल था। कुमार का जेएनयू में कार्यकाल विवादों से भरा रहा था।
Advertisement