Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड से परिसंपत्ति का विवाद संवाद से निपटा : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवाद के जरिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का विवाद निपटाया गया है। पांच फीसदी मामले लंबित हैं उन्हें भी समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा।

05:41 PM May 05, 2022 IST | Ujjwal Jain

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवाद के जरिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का विवाद निपटाया गया है। पांच फीसदी मामले लंबित हैं उन्हें भी समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवाद के जरिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का विवाद निपटाया गया है। पांच फीसदी मामले लंबित हैं उन्हें भी समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा। इनमें भी सैंद्धातिक सहमति हो गई है। केवल व्यवहारिक होना बाकी रह गया है। योगी ने कहा कि तीन दिन उत्तराखंड में रहने पर उन्हें सुखद अनुभूति मिली। उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश पूरा सहयोग देगा।
Advertisement
ये बातें योगी ने गुरुवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए भागीरथी पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करते हुए कही। योगी ने उत्तराखंड को हर मामले में सहयोग का वादा करते हुए कहा कि यहां चारधाम यात्रा के साथ अरोग्ययात्रा भी चलनी चाहिए। उत्तराखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। योजनाएं बनाकर इससे पलायन रोका जा सकता है। भले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड अलग-अलग राज्य हैं लेकिन दोनों राज्यों की भावनाएं एक है, भविष्य में दोनों मिलकर काम करेंगे।
योगी ने कहा कि परिसपंत्ति का विवाद जब बैठकों में नहीं निपटा तो मामला कोर्ट में चला गया। 2017 में जब वह मुख्यमंत्री बने तो उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री बने। इस मामले में कोर्ट ने जब तीखी टिप्पणी की तब उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की बात कही। बातचीत का जरिया त्रिवेंद्र रावत ने शुरू कर दिया था। इसके बाद धामी ने सहजता-सरलता के साथ आगे आकर सकारात्मक रुख अपनाया। हालांकि आपसी मतभेद और संकीर्ण राजनीति से उपर उठकर काम करना होगा। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज समेत उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, कपिल अग्रवाल, बृजेश सिंह और वरिष्ठ संतगण शामिल हुए।
Advertisement
Next Article