Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नोएडा अथॉरिटी के सस्पेंड अधिकारी के घर छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

नोएडा अधिकारी के घर छापे में मिली करोड़ों की अवैध संपत्ति

04:51 AM Dec 15, 2024 IST | Rahul Kumar

नोएडा अधिकारी के घर छापे में मिली करोड़ों की अवैध संपत्ति

उत्तर प्रदेश के नोएडा अथॉरिटी के सस्पेंड ओएसडी रविंद्र सिंह यादव के घर और ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। शनिवार को वर्तमान में निलंबित चल रहे ओएसडी रविन्द्र सिंह यादव के नोएडा सेक्टर-47 स्थित घर में छापेमारी की गई। इसके साथ ही इटावा के जसवंत नगर में उनके बेटे के नाम पर चल रहे स्कूल में भी विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों जगहों पर कई घंटों तक गहन जांच पड़ताल की।

विजिलेंस की टीम को पता चला है कि रविंद्र सिंह यादव का नोएडा के सेक्टर-47 स्थित आवास 3 मंजिला है। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। जो कि आय से अधिक संपत्ति से बनाया गया है। इसके अलावा जसवंतनगर इटावा में बेटे के नाम स्कूल भी हैं । स्कूल जिस जमीन पर बना है उसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। वर्तमान में रविंद्र सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच चल रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article