झोपड़ी में आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर नष्ट
गुणराजपुर गांव निवासी कमलदेव मांझी की झोपड़ में शार्ट सर्किट से कल देर रात आग लग गयी। इस दुर्घटना में लाखों रूपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
06:22 AM Jan 02, 2020 IST | Desk Team
बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव में एक झोपड़ में आग लगने से लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुणराजपुर गांव निवासी कमलदेव मांझी की झोपड़ में शार्ट सर्किट से कल देर रात आग लग गयी। इस दुर्घटना में लाखों रूपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Advertisement
Advertisement