For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पैगंबर विवाद: SC ने पूर्व भाजपा नेता जिंदल के खिलाफ सभी याचिकाएं दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कीं

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ देश भर में दर्ज सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएं।

02:47 PM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ देश भर में दर्ज सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएं।

पैगंबर विवाद  sc ने पूर्व भाजपा नेता जिंदल के खिलाफ सभी याचिकाएं दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कीं
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ देश भर में दर्ज सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएं।जस्टिस  एम.आर. शाह और जस्टिस एम.एम. सुंदरेश की बेंच ने दिल्ली पुलिस द्वारा जांच पूरी होने तक जिंदल को अंतरिम संरक्षण भी दिया।
Advertisement
शीर्ष न्यायालय ने जिंदल को उनकी कथित टिप्पणियों पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट जाने की अनुमति दी और कहा कि भविष्य की सभी प्राथमिकी भी जांच के लिए दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएंगी।बेंच ने कहा, “सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई को स्थानांतरित की जाएंगी। आरोपी के खिलाफ 8 सप्ताह तक कोई प्रारंभिक कार्रवाई या और प्राथमिकी नहीं हो जिससे वह दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष उचित कार्यवाही के लिये संपर्क कर सके।”
खाड़ी देशों ने व्यक्त की थी तीखी प्रतिक्रिया
शीर्ष न्यायालय ने इससे पहले बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर पर उनकी टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके विरूद्ध  दर्ज प्राथमिकी/शिकायतों के संबंध में इसी तरह की राहत प्रदान की थी।उसने कहा था कि प्राथमिकी की जांच दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) इकाई द्वारा की जाएगी।
Advertisement
टीवी पर एक चर्चा के दौरान पैगंबर पर नूपुर की टिप्पणी का देश भर में विरोध शुरू हो गया था और कई खाड़ी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बाद में बीजेपी ने नूपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×