For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी है प्रदर्शन, उपेन यादव बोले-हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे

राजस्थान के युवा बेरोजगारों का आंदोलन जारी है। पिछले 22 दिनों से बेरोजगार गुजरात की सड़कों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

11:15 AM Oct 25, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के युवा बेरोजगारों का आंदोलन जारी है। पिछले 22 दिनों से बेरोजगार गुजरात की सड़कों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी है प्रदर्शन  उपेन यादव बोले हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे
राजस्थान के युवा बेरोजगारों का आंदोलन जारी है। पिछले 22 दिनों से बेरोजगार गुजरात की सड़कों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी युवाओं के प्रतिनिधिमंडल की बात होने के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते ही रहेंगे।
Advertisement
कांग्रेस सरकार के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन 
आपको बता दे कि राजस्थान के बेरोजगार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत है। इसमें से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी न्यूनतम की बाध्यता में शिथिलता, राजकीय आइटीआइ कॉलेजों में1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती, पंचायतीराज जेईएन भर्ती, समेत 20 सूत्रीय मांगो को लेकर आवाज उठाई जा रही है। आज कांग्रेस सरकार की तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर भूखे रहकर गुजरात कार्यालय के बाहर काली दिवाली बनाई और सत्याग्रह किया।  ग्राम पंचायत ईमित्र संचालक संघ से जुड़े ईमित्र ऑपरेटर अभ्यर्थीयो की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।बजट घोषणा की पंचायती राज JEN भर्ती 2100+544 पदो पर निकाली जाए।
राज्य सरकार ने की थी 1लाख सरकारी भर्ती की घोषणा 
Advertisement
ऐसे हालात को देखते हुए एक बजट पास किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 1लाख सरकारी भर्ती निकालने की घोषणा की गई थी। राज्य सरकार एक लाख भर्तियों का वर्गीकरण करके जल्द से जल्द विज्ञप्तियां जारी करे। लंबित भर्तियां पूरी करने की मांग। शिक्षक भर्ती 2012 में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाए। प्रयोगशाला साहयक भर्ती 2018 और पशु चिकित्सक भर्ती 2019 पूरी की जाए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×