Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नागरिकता संशोधन कानून को पंजाब में लागू ना करने पर अमृतसर, जालंधर और संगरूर में प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने और देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए जाने के बावजूद पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सरकार द्वारा इसे लागू ना करने की घोषणा के विरूद्ध आज अमृतसर के हाथी गेट पर लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए

04:37 PM Dec 17, 2019 IST | Shera Rajput

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने और देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए जाने के बावजूद पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सरकार द्वारा इसे लागू ना करने की घोषणा के विरूद्ध आज अमृतसर के हाथी गेट पर लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए

लुधियाना-अमृतसर :  केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने और देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए जाने के बावजूद पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सरकार द्वारा इसे लागू ना करने की घोषणा के विरूद्ध आज अमृतसर के हाथी गेट पर लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए पुतलें फूंके तो दूसरी तरफ जालंधर और संगरूर  में भी भाजपा आगुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जबरदस्त नारेबाजी की गई। हालांकि पंजाब के कई इलाकों से मुसलमानों ने इसी संशोधन बिल का जबरदस्त शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए है।    
Advertisement
प्राप्त जानकारी के मुतातबक एक्ट को पंजाब में लागू न करने की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की घोषणा के विरोध में जिला जालंधर भाजपा ने पटेल चौक में पंजाब सरकार का पुतला जलाया। जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी, पंजाब भाजपा के उप प्रधान महेंद्र भगत, पूर्व प्रधान सुभाष सूद, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी शर्मा, अमित भाटिया व अन्य ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। 
सभी ने मिलकर पटेल चौक में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पंजाब सरकार देशहित की बात करने के बजाय राजनीति कर रही है जो कि ठीक नहीं है। इस समय देश को मजबूत करने के लिए इस बिल को पास करने की जरूरत है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार इस पर राजनीति कर रही है। इसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से कई जिलों में धरना प्रदर्शन का आयोजन मंगलवार को किया गया। सुबह गुरदासपुर में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था।  
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article