W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले शाहीन बाग में कर रहे प्रदर्शन : CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि जो लोग कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, वे शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे हैं।

03:31 PM Feb 01, 2020 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि जो लोग कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, वे शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे हैं।

कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले शाहीन बाग में कर रहे प्रदर्शन   cm योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि जो लोग कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, वे शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे हैं। 
उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक चुनाव रैली के दौरान योगी ने दिल्ली की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को ‘‘बिरयानी बांट रही’’ है। 
पूर्वी दिल्ली में करावल नगर चौक पर एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उनके (प्रदर्शनकारियों) पूर्वजों ने भारत को बांटा, इसलिए उन्हें इस उभरते ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से दिक्कत है।’’ 
उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हो रहे ये प्रदर्शन सीएए को लेकर नहीं हैं, बल्कि इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उन्हें भारत के विश्व में बड़ी ताकत के रूप में उभरने से दिक्कत है।’’ 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा के नेता लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के प्रति असहमति व्यक्त करने के लिए भगवा दल को वोट दें। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×