Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंडित मालवीय को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला : मनोज सिन्हा

डाक महाध्यक्ष एम. ई. हक, मालवीय मिशन के सचिव वकील सानतनु कुमार ने संबोधित किया। मौके परर विधायक नितीन नवीन, संजीव चौरसिया एवं अन्य उपस्थित थे।

07:47 PM Oct 23, 2018 IST | Desk Team

डाक महाध्यक्ष एम. ई. हक, मालवीय मिशन के सचिव वकील सानतनु कुमार ने संबोधित किया। मौके परर विधायक नितीन नवीन, संजीव चौरसिया एवं अन्य उपस्थित थे।

पटना : पंडित मदन मोहन मालवीय जी के नाम पर आर. ब्लॉक स्थित डाक मनोरंजन केन्द्र के नामकरण समारोह के असर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पं. मालवीय जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज से डाक मनोरंजन केन्द्र पं. मदन मोहन मालवीय के नाम से जाना जायेगा। डाक विभाग के अधीन अलग से बीमा कंपनी शुरू होगी, उन्होंने इसकी घोषणा भी की।

उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में थोड़ा समय लगता है इसलिए इस कार्य के लिए कुछ समय लेगेगा। डाक विभाग की बीमा कंपनी एक आईबी के बाद देश की सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय कंपनी होगा, ऐसा हमारा प्रयास होगा। पार्सल के लिए डाक विभाग में अलग से निदेशालय बनाया जायेगा। इस वर्ष के अंत तक 1.55 लाख इंडिया पेंमेंट बैंक खोले जायेंगे और इसकी प्रत्येक इकाई ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करेगी। इसी क्रम में उन्होंने पं. मालवीय जी के अनेक सराहनीय कार्य का भी वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि पं. मालवीय जीने बीएचयू की स्थापना की, मंदिरों मं दलितों के प्रवेश की लड़ाई लड़े, उनके विकास हेतु आरक्षण का समर्थन किये। अनेक पत्र पत्रिकाओं के संपादन एवं प्रबंधन का कार्य किये। लेकिन इतिहास में पं. मालवीय जी को जो स्थान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाया। इशारों में इसके लिए कांग्रेस पार्टी को गुनाहगार मानते हुए उन्होंने चोरी चोरा की घटना का जिक्र कर बताया कि इसमें 177 लोगों को फांसी की सजा सुनायी गयी थी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े बड़े वकील इस केस को लडऩे से इंकार कर दिये। लेकिन पं. मालवीय ने इस केस को लड़ा और 177 दोषी लोगों में से 14 लोगों को छोड़ शेष लोगों को सजामुक्त भी करवाये।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई भी पं. मालवीय जी का बड़ा योगदान रहा है। मालवीय जी को भारत-रत्न सम्मान देने केलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई भी दी। बिहार में पं. मालवीय जी की प्रतिमा स्थापना कार्य हेतु नित्यानंद राय ने मनोज सिन्हा के प्रति आभार प्रकट करतेहुए कहा कि बिहार के लिए यह एक बेहतर तोहफा है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा क बिहार में पं. मालवीय जी की प्रतिमा स्थापना पं. मालवीय जी के प्रति मनोज सिन्हा जी की सच्ची श्रद्धांजलि है।

मनोज सिन्हा जी ने अपना राजनीतिक जीवन की शुरूआत बीएचयू से की थी और बीएचयू पं. मालवीय जी की है, वे अनमोल कृति हैं। इस नाते मनोज सिन्हा जी को इस कार्य हेतु बहुत बहुत धन्यवाद। समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, बिहार परिमंडल के डाक महाध्यक्ष एम. ई. हक, मालवीय मिशन के सचिव वकील सानतनु कुमार ने संबोधित किया। मौके परर विधायक नितीन नवीन, संजीव चौरसिया एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article