टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

NDA के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत होता जा रहा: PM मोदी

09:56 AM May 21, 2024 IST | Yogita Tyagi

PM मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया। उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

NDA के लिए समर्थन की लहर मजबूत हुई- PM मोदी

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राजग के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत हो रही है। भारत के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं।

पांचवें चरण में 60% हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो गया है। शेष दो चरण के तहत मतदान 25 मई और 1 जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article