For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुदुचेरी : अगले सप्ताह होने वाला पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

यह कार्यक्रम 12 जनवरी को होना था जिसमें पीएम को राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करना था।

04:32 PM Jan 07, 2022 IST | Desk Team

यह कार्यक्रम 12 जनवरी को होना था जिसमें पीएम को राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करना था।

पुदुचेरी   अगले सप्ताह होने वाला पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द  जानिए क्यों लिया गया यह फैसला
केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी और तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 12 जनवरी को होना था जिसमें पीएम को राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करना था। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के गृह मंत्री ने शुक्रवार को साझा की। भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और स्वामी विवेकानंद की जयंती को चिन्ह्ति करने के लिए 12-16 जनवरी को होने वाला राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब केवल तीन दिनों के लिए वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी अब निर्धारित तिथि 12 जनवरी को वर्चुअल मोड में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
Advertisement
करीब 7 हजार युवाओं के आने की उम्मीद 
पुदुचेरी के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने सभी मुख्य सचिवों से कहा है कि वे अपने-अपने राज्यों से प्रतिनिधिमंडल न भेजें और शेड्यूल को वर्चुअल मोड में बदलने पर ध्यान दें। पांच दिवसीय कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7,000 युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर, जो बुधवार को पुदुचेरी में थे, उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियों की देखरेख की थी। उन्होंने खेल और युवा मामलों के विभाग के अवर सचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम को काम सौंपा था। हालांकि, कार्यक्रम को अब वर्चुअल मोड में बदलने के साथ, पुडुचेरी प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
पूर्व सीएम ने कार्यक्रम में शामिल न होने का किया था आह्वान 
Advertisement
पुदुचेरी  के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने पहले ही प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आह्वान किया था। उन्होंने ताजा कोविड-19 मामलों में उच्च वृद्धि के साथ-साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद पैदा हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह अपील की थी। भाकपा के राज्य सचिव ए. एम. सलीम ने भी नए मामलों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री से कार्यक्रम रद्द करने का अनुरोध किया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×