Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मूसेवाला हत्याकांड : वॉन्टेड शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

ADG, लॉ एंड ऑर्डर, पुणे कुलवंत कुमार सारंगल ने बताया कि संतोष जाधव और नवनाथ सुर्यवंशी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है

12:44 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

ADG, लॉ एंड ऑर्डर, पुणे कुलवंत कुमार सारंगल ने बताया कि संतोष जाधव और नवनाथ सुर्यवंशी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुणे पुलिस ने वॉन्टेड शूटर संतोष जाधव और नवनाथ सुर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। शूटर संतोष जाधव की गिरफ्तारी महाराष्ट्र में दर्ज हत्या के दूसरे मामले में हुई है वह, सिंगर हत्याकांड में भी वांछित आरोपी है। 
Advertisement
ADG, लॉ एंड ऑर्डर, पुणे कुलवंत कुमार सारंगल ने बताया कि संतोष जाधव और नवनाथ सुर्यवंशी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। ये लोग लॉरेंस बिश्नोई से और सिंद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कैसे जुड़े हैं इसकी जांच चल रही है। मामले में जो जानकारी मिलेगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव और सूर्यवंशी को पुणे जिले के मंचर थाने में 2021 में दर्ज कराए गए हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के एक दल ने गुजरात के भुज से दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया। मंचर मामले में जाधव एक साल से फरार था।
जाधव और उसके साथी सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है। दिल्ली और पंजाब सहित कई पुलिस दल उनकी तलाश कर रहे थे। पुणे देहात पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान 2021 हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोप में सिद्धेश कांबले उर्फ ​​महाकाल को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। 
बिश्नोई गिरोह के सदस्य महाकाल को यहां मंचर थाने में दर्ज मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है। मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और पंजाब पुलिस ने भी महाकाल से पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने पटकथा लेखक सलीम खान और उनके बेटे एवं अभिनता सलमान खान को धमकी भरा पत्र भेजने के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की थी। पुणे पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले सप्ताह कई दलों को गुजरात और राजस्थान भेजा था।
Advertisement
Next Article