For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब : खेतों में आग लगाने की 1,377 घटनाएं सामने आईं

09:00 PM Nov 19, 2023 IST
पंजाब   खेतों में आग लगाने की 1 377 घटनाएं सामने आईं

पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने यहां रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में पंजाब में खेतों में आग लगाने की कुल 1,377 घटनाएं हुई हैं और इसे मामलों में भारी गिरावट करार दिया।

  • समस्या पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम
  • 932 एफआईआर दर्ज
  • 8 नवंबर से अब तक 2,189 बैठकें

कुल 1,072 उड़नदस्ते पराली जलाने पर निगरानी रख रहे

पराली जलाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। शुक्ला ने खेत में आग लगाने के मामलों में गिरावट को पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम बताया। पुलिस और नागरिक अधिकारियों सहित कुल 1,072 उड़नदस्ते पराली जलाने पर निगरानी रख रहे हैं।

पराली जलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

इस मुद्दे पर किसान नेताओं के साथ 8 नवंबर से अब तक 2,189 बैठकें हो चुकी हैं।
शुक्ला ने कहा कि पराली जलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। 8 नवंबर से अब तक पुलिस ने 932 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 340 उल्लंघनकर्ताओं की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×