Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : लुधियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी , बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार

NULL

04:46 PM Sep 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

पंजाब पुलिस ने आज उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब लुधियाना में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा के सात आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नियमित तलाशी अभियान के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आतंकियों के पास से तीन पिस्टल और 33 कारतूस बरामद किए हैं

पत्रकारवार्ता के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके ने बताया कि इन 7आतंकियों की गिरफ्तारी लुधियाना पुलिस तथा कांउटर इंटैलिजेंस के संयुक्त आप्रेशन के दौरान हुई। पकडे गए आतंकियों से 32 बोर की एक पिस्तौल, 315 की दो पिस्तौल, और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने बताया कि खालिस्तान के खिलाफ लिखने वाले लोग इन आतंकियों के निशाने पर थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करके इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी फेसबुक के जरिए ब्रिटेन में आतंकी सुरेंद्र सिंह के संपर्क में थे। वह इनको हैंडल कर रहा था और फंड भी उपलब्ध करा रहा था। आपको बता दें कि गत दिनों उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से बब्‍बर खालसा के बलवंत सिंह और जसवंत सिंह नामक दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Next Article