For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab: ट्रैक्टर के साथ शख्स कर रहा है Stunt, देखें हादसे का ये खौफनाक VIDEO

09:00 AM Nov 01, 2023 IST
punjab  ट्रैक्टर के साथ शख्स कर रहा है stunt  देखें हादसे का ये खौफनाक video

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुखमनदीप सिंह शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के सरचुर गांव में एक मेले में ट्रैक्टर से करतब करते दिख रहे हैं। तभी एक ऐसा हादसा होता है कि उस आदमी के लिए भारी पड़ जाता है।

आपको बता दें कि वीडियो गुरदासपुर जिले में ग्रामीण इलाके का है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खेल कार्यक्रम में ट्रैक्टर से करतब दिखाने के दौरान 29 वर्ष का एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस घटना का दर्दनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, सुखमनदीप सिंह शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां गांव के एक मेले में ट्रैक्टर से करतब करते दिख रहे थे। तभी यह हादसा होता है। सुखमण दीप करतब दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। तभी ट्रैक्टर अपने पिछले टायर पर खड़ा था और उसका इंजन घूम रहा था। इसी दौरान सुखमनदीप का एक पर कीचड़ में फंस गया और गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया था। इस पर कुछ लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Courtesy: ट्विटर यूजर @Avi_Mooknayak ने इस वीडियो को शेयर किया है

इस घटना के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी सख्त कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख भी जताया, जिसमें ट्रैक्टर पर ऐसे ही खतरनाक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत की एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध की घोषणा कर दी है। प्रतिबंध का फेसला उन्होंने जनहित में लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

×

.